GTX 1660 Ti क्या कर पाएगा जो RTX सीरीज 2070 / 2080 भारत में नहीं कर पाया ?

GTX 1660 Ti क्या कर पाएगा जो RTX सीरीज 2070 / 2080 भारत में नहीं कर पाया ?

GTX 1660 Ti क्या कर पाएगा जो RTX सीरीज 2070 / 2080 भारत में नहीं कर पाया ?

भारत में RTX Series के ग्राफ़िक्स कार्ड आने के बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा था की ये बाजार के नज़रिये से बेहतर होगा लेकिन जैसे जैसे RTX सीरीज के ग्राफ़िक्स कार्ड का समय भारत में बिता वो बहुत प्रभावशाली नहीं रहा | इसके प्रमुख कारण रहे है RTX Series का बहुत अधिक मॅहगा होना | भारत में ज़्यादातर गेम मोबाइल पर या डेडिकेटेड डिवाइस पर खेले जाते है पर ये नजरिया धीरे धीरे बदल रहा है | अब यहाँ भी यूजर डेस्कटॉप गेमिंग के तरफ धीरे धीरे बढ़ रहे है | एक बात और जो RTX Series के ग्राफ़िक्स कार्ड के व्यापारिक तरीके से सफल बना सकती थी वो है भारत में बढ़ते youtubers, पर यहाँ भी अधिक दर की वजह से बात नहीं बन पर रही है | Professional वीडियो एडिटर की तादाद कम है, इसलिए RTX 2080 / RTX 2080 Ti graphics card को भारतीय बाजार में जगह बनाने में समय लग रहा है | और व्यापारिक तौर पर ये सफल नहीं हो पा रहा है | भारत में RTX सीरीज के ही अन्य ग्राफ़िक्स कार्ड 2070 6 GB और 2060 6 GB अधिक सफल दिख रहा है, पर अभी भी बाजार को और अधिक सफलता की दरकार है| ऐसे में भारत और ऐसे ही मध्य स्तरीये और तेज़ी से बढ़ते बाजार के लिए nVidia ने बाजार में GTX 1660 Ti 6 GB की नई ग्राफ़िक्स कार्ड बाजार में उतरी है| इसके प्रचार प्रसार से ये साफ है की nVidia इस कार्ड को भारतीय बाजार में ज़्यादा दिनों तक रखना चाहती है और Gamers , YouTubers और वीडियो एडिटर्स को इसके इस्तेमाल के लिए लुभाना चाहता है |

GTX 1660 Ti के फायदे

GTX 1660 Ti ग्राफ़िक्स कार्ड का उसी आर्किटेक्चर पर निर्माण किया गया है जिस पर RTX का निर्माण किया गया है, और ये Turing आर्किटेक्चर है. आगर PCMAG की माने तो इसे 10 घंटे तक 1080P resolution पर 120 fps पर टेस्ट किया गया है और ये अपने टेस्ट में खरा उतरा है. इसका दर भी कम है और ये बाजार में Gamers और YouTubers की ज़रूरतों को भी पूरा कर सकने में सक्षम दिख रहा है | भारत में nVidia के इस ग्राफ़िक्स कार्ड को प्रमुखतः MSI, ZOTAC, INNO3D और Gigabyte उतार रहें है | ये सभी कम्पनिया nVidia की बनायीं हुई चिप का इस्तेमाल करते है और उसकी कूलिंग अपनी तरह से निर्माण करते है |
Back to blog

Leave a comment